ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: जमीन के लिए हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मार दी गोली

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां भूमि विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इल

बिहार: जमीन के लिए हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां भूमि विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच पहले से हुए समझौते के बावजूद एक पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे, जिसको लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना त्रिवेणीगंज के मयूरवा गांव की है।


गोली लगने से घायल हुए दोनों भाइयों की पहचान मयूरवा गांव निवासी 32 वर्षीय पिंटू यादव और 25 साल के हिमांशु यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही जगदीश यादव और शिवनारायण यादव के बीच एक कट्ठे जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया कि जबतक मामले का फैसला नहीं हो जाता, उक्त जमीन पर कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा।


इसी बीच शिव नारायण यादव की गैर मौजूदगी में जगदीश यादव अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर पहुंच गया और जमीन की घेराबंदी करा दी। इस बात की जानकारी जैसे ही दूसरे पक्ष के लोगों को हुई वे भी समर्थकों के साथ उक्त जमीन पर पहुंच गए और बाउंड्री को तोड़ डाला। जिसपर जगदीश यादव के लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों भाइयों को गोली लग गई। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।