ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका, शख्स को लगी गोली; मौके पर मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी की घटना में एक शख्स को गोली लगी है। घाय

बिहार: अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका, शख्स को लगी गोली; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी की घटना में एक शख्स को गोली लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भीखम चक गांव की है। 


बताया जा रहा है कि एक कट्ठा तीन धुर जमीन को लेकर फुफेरा भाई रंजीत यादव और नीतीश कुमार के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर बाइक सवार फुफेरे भाई नीतीश कुमार ने रंजीत यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव वार्ड 3 निवासी नारायण यादव के 30 वर्षीय बेटे रंजीत यादव के रूप में हुई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया है। दोनों आपस में ही रिश्तेदार है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता