ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

बिहार : जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD : औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां भूमि विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रामधारी सिंह यादव (60वर्ष) के रूप में हुई ह

बिहार : जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां भूमि विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रामधारी सिंह यादव (60वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपियों ने किसान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और घर के पास फेंक दिया. परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डोक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


मृतक के पुत्र पिंटू ने बताया कि पूर्व से ही आरोपियों के साथ भूमि विवाद चल रहा है. आरोपियों ने उसके पिता के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रखा है. पिंटू यादव ने हत्या का आरोप गांव के ही अखिलेश यादव, मनोज यादव, कुसमी देवी, सोनी कुमारी, संतोष यादव तथा तेजपुरा के राहुल यादव पर लगाया है. उसने कहा कि हम बटाई पर जमीन लेकर खेती कर रहे हैं. बावजूद उन लोगों ने मेरे पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामाधार सिंह धान की रोपनी के लिए मजदूर खोजने साईकिल से दूसरे गांव जा रहे थे. तभी आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और घायल स्थति में घर के पास फेंक दिया. परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करने पहुंचे. लेकिन अस्पताल ने भर्ती से इंकार कर दिया. जिसके बाद परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल गये, जहां डोक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता