ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: जमीन के लिए वार्ड सदस्य की हत्या, भतीजे ने ही बेरहमी से ले ली चाचा की जान

NAWADA: नवादा में जमीन के टुकड़े के लिए एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड सदस्य का अपने ही भतीजे से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपन

बिहार: जमीन के लिए वार्ड सदस्य की हत्या, भतीजे ने ही बेरहमी से ले ली चाचा की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में जमीन के टुकड़े के लिए एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड सदस्य का अपने ही भतीजे से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरडीह गांव की है।


मृतक की पहचान सकरडीह गांव निवासी कारू राजवंशी के रूप में हुई है, जो समाय पंचायत के सकरडीह गांव के वार्ड संख्या 14 के व वार्ड सदस्य भी थे। परिजनों ने बताया कि उनके गोतिया बाल्मीकि राजवंशी से महज आधा कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर आज विवाद बढ़ा और कारु राजवंशी के भतीजे ने उसके सिर पर खंती से वार कर दिया।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल वार्ड सदस्य को पावापुरी रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वार्ड सदस्य की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा घर छोड़कर फरार हो गया है। उधर,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता