ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जहर खिलाकर मारने का लगाया आरोप

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां मंडल कारा में बंद कैदी की संदिग्ध मौत होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में पहुंचे मृतक कैदी के

बिहार: जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जहर खिलाकर मारने का लगाया आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां मंडल कारा में बंद कैदी की संदिग्ध मौत होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में पहुंचे मृतक कैदी के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। परिजनों ने जेल प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक कैदी हत्या के मामले में साल 2018 से जेल में बंद था।


कैदी की पहचान तारालाही निवासी गरथू यादव के बेटे प्रभाष चंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साल 2018 में जमीनी विवाद में प्रभाष चंद्र यादव ने औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पिछले पांच साल से प्रभाष दरभंगा मंडल कारा में बंद था। शनिवार की रात कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जेल में प्रभाष की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल के आपातकालीन विभाग पहुंचे और शव को देखने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। कैदी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से प्रभाष को खाना जहर देकर मार दिया गया है। परिजनों के हंगामें को देखते हुए डीएमसीएच परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल जेल प्रशासन पूरे मामले की छानबीन में जुटा है।