ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: ITC ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुंशी ने ही रची थी हत्या की साजिश

MUNGER: मुंगेर मे दो दिन पहले हुए आईटीसी ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटों के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार ने अपने मुंशी को हटाया था। जिससे नाराज मुंशी

बिहार: ITC ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुंशी ने ही रची थी हत्या की साजिश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर मे दो दिन पहले हुए आईटीसी ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटों के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार ने अपने मुंशी को हटाया था। जिससे नाराज मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या की साजिश रची थी और उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के आईटीसी पार्क के पीछे दो 29 दिसंबर को आईटीसी में लेवर सप्लायर बास्कित राय को अपराधियों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी, जब वह ड्यूटी समाप्त कर आईटीसी फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था। इस मामले में बहु प्रिया रानी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला बासुदेवपुर ओपी में दर्ज कराया था।


पूरे मामले पर एएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मृतक बास्किट राय आईटीसी में लेबर सप्लाई करता था। 10 दिन पूर्व उसने अपने एक मुंशी को काम से हटा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की उस समय हत्या कर दी जब वह घर खाना खाने जा रहा था। मुंशी अपने अन्य साथी के साथ घटनास्थल पर शनिवार की दोपहर खड़ा था, तभी ठेकेदार बास्केट उधर से गुजरा तो उन लोगों ने उसे रोका और दोनों में तू तू मैं मैं होने लगी। इस दौरान मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बास्कित राय की सिर में गोली मार दी मौक मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर इस घटना में शामिल 4 में से दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। गिरफ्तार दो अपराधियों में बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा के रहने वाले शंकर राम का बेटा रोहित राम और मंगल बाजार के रहने वाले सुरेश प्रसाद गुप्ता का बेटा अभिषेक कुमार शामिल है। दोनों के पास से एक हथियार एक गोली तथा दो मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मामले के दो अन्य अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।