Hindi News / news / 2019-20 के आय-व्यय पर विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विकास की...

2019-20 के आय-व्यय पर विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विकास की राह पर बिहार

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 02, 2019, 4:14:51 PM

2019-20 के आय-व्यय पर विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विकास की राह पर बिहार

- फ़ोटो

PATNA:बिहार विधानसभा में 2019-20 के आय व्यय पर सरकार का पक्ष रखते हुए डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सुशील मोदी ने कहा की राज्य लगातार विकास कर रहा है. सदन में बिहार के विकास दर की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री सुशील मोदी ने विकास दर 11.3 फीसदी होने की बात करते हुए कहा की सभी क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज है. और यह विकास दर रोजगार को पैदा करने वाला है. शिक्षा, सड़क, कृषि, बिजली, निर्माण, दूरसंचार के क्षेत्र में 2019-20 का बजट से रफ्तार को बल मिलेगा. 2019-20 के आय़ व्यय की चर्चा में बोले सुशील मोदी आय व्यय पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कृषिल और आरबीआई स्टडी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बिहार में कई अन्य राज्यों के अपेक्षा महंगाई दर काफी कम है. 'बिहार में महंगाई दर सबसे कम' बिहार में महंगाई दर 2.7 होने की बात करते हुए केरल, तामिलनाडू, आंध्रप्रदेश का डिप्टी सीएम ने जिक्र किया. साथ ही कहा कहा की इन राज्यों में महंगाई दर बिहार के अपेक्षा काफी ज्यादा है.