ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

बिहार: IFFCO कर्मी ने किया 40 लाख रुपये का गबन, पांच लाख के साथ तीन गिरफ्तार

BHAGALPUR: 40लाख के गबन के एक मामले में भागलपुर के पुलिस ने इफको (उर्वरक कंपनी) के सेल्समैन कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के पीरपैंती थाना क्षेत

बिहार: IFFCO कर्मी ने किया 40 लाख रुपये का गबन,  पांच लाख के साथ तीन गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR: 40लाख के गबन के एक मामले में भागलपुर के पुलिस ने इफको (उर्वरक कंपनी) के सेल्समैन कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी स्थित इफको बीते सोमवार को 35.51 लाख रुपये की छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.


SDPO शिवानंद सिंह ने अपने ऑफिस में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने कंपनी के दो कर्मियों सहित तीन युवकों को 5 लाख 60 हजार 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए आरोपी में कुंदन कुमार, नीतीश यादव और रवि कुमार शामिल है. जानकरी के अनुसार इस मामले में खाद के पांच पैकेट, नीले रंग का बैग, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किये गये. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, CCTV फुटेज और लोगों के बयान के आधार पर यह मामला संदेहास्पद लगा था. पुलिस टीम ने कुंदन कुमार और नीतीश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने सच कबूल लिया.


पुलिस ने मंगलवार की देर शाम प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे मौजूद मणिकांत मंडल के मकान में कैफे चला रहे दुकानदार रवि कुमार के कमरे में छापेमारी की तो वहां 5 लाख 60 हजार 400 रुपये बरामद हुए.वहीं इस मामले में शामिल रहे कुंदन कुमार का साला गुंजन यादव और पिंटू यादव फरार है. इफको के अधिकारी ने 40 लाख रुपये के गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है.


टैग्स