ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: होटल के कमरे में ठेकेदार का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत पर उठ रहे सवाल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक होटल के कमरे में शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी स्थित

बिहार: होटल के कमरे में ठेकेदार का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत पर उठ रहे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक होटल के कमरे में शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी स्थित होटल कौशल्या की है। होटल के कमरे में ठेकेदार की संदिग्ध मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं।


शव मिलने की सूचना पर होटल कैंपस में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। होटल के मैनेजर द्वारा घटना की दानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर निवासी 51 वर्षीय अवध नारायण भगत के रूप में हुई है। अवध नारायण गुजरात में रहकर बिल्डिंग की ठेकेदारी करते थे‌।


बताया जा रहा है कि मेडिकल रीजन देकर वह पिछले 23 तारीख से होटल के कमरा नंबर 112 में रुके हुए थे। शनिवार की सुबह स्वीपर झाड़ू लगाने के लिए कमरे में गया तो बेड पर ठेकेदार की डेड बॉडी देखी। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार वालों को सूचना दिए जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता