ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार के हॉस्टल से झारखंड की तीन छात्राओं समेत 4 लड़कियां लापता, प्रबंधन पर उठ रहे सवाल; पुलिस महकमें में हड़कंप

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हॉस्टल से झारखंड की चार छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। एक साथ चार लड़कियों के लापता होने के बाद

बिहार के हॉस्टल से झारखंड की तीन छात्राओं समेत 4 लड़कियां लापता, प्रबंधन पर उठ रहे सवाल; पुलिस महकमें में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हॉस्टल से झारखंड की चार छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। एक साथ चार लड़कियों के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया है। लापता छात्राओं में तीन झारखंड की रहने वाली हैं जबकि एक सीतामढ़ी की रहने वाली बताई जा रही है। मामला भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनबरसा प्रखंड के एक हॉस्टल का है।


लापाता हुई छात्राओं की पहचान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मिर्जाडीह निवासी गणेश मर्डी की 16 वर्षीय बेटी 9वीं की छात्रा सुहागी मर्डी, चौथी की छात्रा बुटका हेंब्रम की पुत्री बहमाई हेंब्रम, तीसरी की छात्रा मंगली हेंब्रम और दूसरी में पढ़ाई करने वाली बैरगनिया के डुमरबाना निवासी निवासी राजू पटेल की बेटी रिया कुमारी के रूप में हुई है।


एक साथ चार छात्राओं के लापता होने के बाद पुलिस महकमें भी हड़कंप मचा है। एसपी मनोज तिवारी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामला की छानबीन कर रहे हैं। बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को ही चारों छात्राएं लापता हो गई थीं लेकिन यह मामला प्रकाश में तब आया जब परिजनों के खोजबीन के बाद भी चारों में से किसी भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गी है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता