ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar Hooch Tragedy : छपरा, सीवान के बाद अब गोपालगंज में जहरीली शराब की धमक, संदिग्ध हालत में बाप-बेटा अस्पताल में भर्ती; कई इलाकों में छापेमारी जारी

GOPALGANJ: छपरा और सीवान में जहरीली खराब से कई लोगों की मौत के बाद अब इसकी धमक पड़ोसी जिले गोपालगंज में देखने को मिल रही है। गोपालगंज में संदिग्ध रूप से बीमार पिता-पुत्र को इलाज के

Bihar Hooch Tragedy : छपरा, सीवान के बाद अब गोपालगंज में जहरीली शराब की धमक, संदिग्ध हालत में बाप-बेटा अस्पताल में भर्ती; कई इलाकों में छापेमारी जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: छपरा और सीवान में जहरीली खराब से कई लोगों की मौत के बाद अब इसकी धमक पड़ोसी जिले गोपालगंज में देखने को मिल रही है। गोपालगंज में संदिग्ध रूप से बीमार पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शहर के खजुरबानी समेत अन्य इलाकों में शराब की टोह में छापेमारी कर रही है।


दरअसल, बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। सीवान और छपरा में अबतक 20 से अधिक लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से 20 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। वहीं कई लोग अस्पतालों में भर्ती है। छपरा और सीवान के बाद अब गोपालगंज में भी जहरीली शराब कांड की धमक देखने को मिल रही है।


बैकुंठपुर के उसरी के रहने वाले बाप बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दूसरी जगह रेफर कर दिया है। दोनों पिता-पुत्र लालदेव मांझी और प्रदीप कुमार बुधवार को भैंस खरीदने के लिए बैकुंठपुर के बंदोली गए थे। लौटने के बाद आंखों की रौशनी जाने और उल्टी की शिकायत होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


तथाकथित जहरीली शराब कांड को लेकर गोपालगंज में कई जगहों पर रेड जारी है। उत्पाद विभाग और नगर थाना की पुलिस टीम शहर के खजुरबानी में छापेमारी कर रही है। शराब कांड के बाद पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल लगाने की कोशिश कर रही है। बैकुंठपुर और दूसरे इलाके में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।