ब्रेकिंग न्यूज़

Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर

बिहार: हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम; पति की जगह गलती से पत्नी को लगी थी गोली

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 31 Aug 2024 06:27:44 PM IST

बिहार: हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम; पति की जगह गलती से पत्नी को लगी थी गोली

- फ़ोटो

GAYA: गया के चंदौती थाना क्षेत्र के बुनियादगंज सड़क मार्ग पर बीते 28 अगस्त को बाइक सवार पति पत्नी पर गोलीबारी की घटना में पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।


एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतक पत्नी का प्रेम प्रसंग एक व्यक्ति के साथ चल रहा था। इसके लेकर पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। गोली चलाने वाला सिद्धि कुमार और लाइनर की भूमिका निभाने वाली महिला रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


उन्होंने बताया कि नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी गिरफ्तार सिद्धि कुमार ने गोली चलाई थी। गिरफ्तार सिद्धि कुमार ने बताया कि गोली पति को रास्ते से हटाने के लिए मारनी थी लेकिन गोली पत्नी को लग गई थी।


उसने बताया है कि एक मित्र का मृतिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कहने पर पति को मारने की प्लानिंग थी लेकिन गोली उसके बदले महिला को जा लगी थी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कांड का मुख्य आरोपी युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

रिपोर्ट- नितम राज