ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: हथियार के साथ 10 शातिर बदमाश अरेस्ट, वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के

बिहार: हथियार के साथ 10 शातिर बदमाश अरेस्ट, वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कट्टा और दो गोली बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार नेतृत्व में बलिया थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा और दो गोली जब्त किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बलिया थाना क्षेत्र की छोटी बलिया निवासी सुनील पासवान उर्फ छोटका करिया के घर पर कुछ अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं। यह सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।


सूचना मिलते ही सुनील पासवान उर्फ छोटका करिया के घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई, जहां से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी में 01 देशी कट्टा, 02 गोली एवं 06 मोबाइल बरामद किया गया। मामला दर्ज कर सभी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों ने किराए पर कमरा लिया था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे लेकिन इससे पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता