ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: हथियार के बल पर ऑर्केस्ट्रा की डांसर के साथ रेप, संचालक पर दुष्कर्म करने का आरोप

SAHARSA: सहरसा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ऑकेस्ट्रा में डांस करने वाली महिला के साथ संचालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की ह

बिहार: हथियार के बल पर ऑर्केस्ट्रा की डांसर के साथ रेप, संचालक पर दुष्कर्म करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ऑकेस्ट्रा में डांस करने वाली महिला के साथ संचालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। महिला का पति घर में नहीं था इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और महिला डांसर को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित महिला डांसर ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। बीते 28 अप्रैल को पीड़िता का पति माल ढोने के लिए पिकअप लेकर मधेपुरा गया था। इसी दौरान खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के रहने वाला ऑर्केस्ट्रा संचालक दिलबर कुमार उनके घर पहुंचा। साथ काम करने की वजह से पीड़ित महिला उसे कमरे में ले घई। कमरे में जाते ही आरोपी ने हथियार निकाल लिया और उसका भय दिखाकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।


इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की हिदायत दे दी। मजबूरी वश महिला ने किसी को कुछ नहीं कहा। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने पीड़ित महिला डांसर से डेढ़ लाख रुपए समेत महिला के कीमती गहने भी ले लिये। बावजूद इसके आरोपी संचालक ने महिला के अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंच गई और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता