ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाया, पुलिस टीम पर पथराव

GAYA: दिल को दहला देने वाली घटना गया की है, जहां डायन बिसाही के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को जिंदा जला डाला। जिससे गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना सेवरा

बिहार: डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाया, पुलिस टीम पर पथराव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: दिल को दहला देने वाली घटना गया की है, जहां डायन बिसाही के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को जिंदा जला डाला। जिससे गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना सेवरा पंचायत के पचमह गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।


मृतक महिला की पहचान पचमह गांव निवासी रीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गांव में एक शख्स की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि रीता देवी ने ही डायन बिसाही कर उसे मारा है। इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। इससे पहले कि पंचायत अपना निर्णय सुनाती गुस्साए लोगों ने महिला के घर पर हमला बोल दिया।


इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण रीता देवी के घर पहुंचे और उसके घर को आग के हवाले कर दिया। जिससे बूरी तरह से झुलसी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण और उग्र हो गए और हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है।