Hindi News / news / राज्यपाल फागू चौहान के घरवालों से गुलजार रहा राजभवन, फर्स्ट बिहार-झारखंड से बांटी...

राज्यपाल फागू चौहान के घरवालों से गुलजार रहा राजभवन, फर्स्ट बिहार-झारखंड से बांटी खुशी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 29, 2019, 2:10:19 PM

राज्यपाल फागू चौहान के घरवालों से गुलजार रहा राजभवन, फर्स्ट बिहार-झारखंड से बांटी खुशी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके घर परिवार वालों से पटना का राजधानी गुलजार रहा। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान के परिवार वालों के साथ साथ-साथ बड़ी तादाद में गांव के लोग भी पहुंचे। https://www.youtube.com/watch?v=UKlHWbSGa9s उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला स्थित शेखूपुर गांव के रहने वाले राज्यपाल फागू चौहान मऊ जिले के घोसी से विधायक रहे हैं। केंद्र सरकार ने जब उन्हें राज्यपाल बनाने का फैसला किया तो इसकी खबर मिलने पर राज्यपाल फागू चौहान के परिवार वालों को यकीन नहीं हुआ। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे राज्यपाल के परिजनों कि खुशी देखने लायक है। राजभवन में मौजूद राज्यपाल के परिजनों में फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ अपनी खुशियां बांटी राज्यपाल फागू चौहान की बेटी और पोते ने कहा कि परिवार के लिए यह सबसे बड़ा खुशी का मौका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार के राज्यपाल के तौर पर उनके बाबूजी बेहतरीन काम करेंगे। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट