Hindi News / news / दिल्ली जाकर राज्यपाल फागू चौहान ने पीएम से की शिष्टाचार मुलाकात, कई मुद्दों...

दिल्ली जाकर राज्यपाल फागू चौहान ने पीएम से की शिष्टाचार मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 02, 2019, 8:45:37 PM

दिल्ली जाकर राज्यपाल फागू चौहान ने पीएम से की शिष्टाचार मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

- फ़ोटो

DESK: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की. इसके अलावा राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार मुलाकात की. पीएम और दूसरे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद फागू चौहान ने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा के विकास की कोशिशों को और तेज किया जाएगा. साथ ही राज्यपाल ने कहा कि राज्य में शैक्षणिक सत्रों को समय पर संचालित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.