Hindi News / news / बिल्डरों की मनमानी पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार, विधान परिषद में RERA के...

बिल्डरों की मनमानी पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार, विधान परिषद में RERA के बावजूद गड़बड़ी का उठा मामला

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 24, 2019, 6:03:43 PM

बिल्डरों की मनमानी पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार, विधान परिषद में RERA के बावजूद गड़बड़ी का उठा मामला

- फ़ोटो

PATNA : RERA के गठन के बावजूद बिहार में बिल्डरों की मनमानी कम नहीं हो रही है। बिल्डरों की मनमानी का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा। आरजेडी एमएलसी रामचंद्र पूर्वे ने इस मामले को प्रश्न उत्तर काल में उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। https://www.youtube.com/watch?v=dUlRy5s1mPY&t=301s रामचंद्र पूर्वे ने सदन में कहा कि बिहार के बाहर सभी जगहों पर अपार्टमेंट में सोसायटी को लेकर नियम बने हुए हैं लेकिन बिहार सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। एमएससी केदार पांडे ने बिल्डरों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए दानापुर इलाके में साईं एनक्लेव नाम से बन रहे बिल्डिंग का जिक्र किया। केदार पांडेय ने आरोप लगाया कि रेरा के गठन के बावजूद बिल्डरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। विपक्षी सदस्यों के इन आरोपों पर राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने सदन में कहा कि सरकार मनमानी करने वाले बिल्डरों पर जल्द नकेल कसने की तैयारी में है। कई बिल्डरों की गड़बड़ियां सामने आई हैं और रेरा के सख्त नियमों के कारण ही वैसे बिल्डर गायब हो गए हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही अभियान चलाकर रेरा के तहत गड़बड़ी करने वाले बिल्डर्स पर एक्शन लेगी। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट