ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: गर्लफ्रेंड ने बात करने से मना किया तो सनकी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के चेहरे पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में दुमका जैसी वारदात हुई है। यहां बात नहीं करने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में महि

बिहार: गर्लफ्रेंड ने बात करने से मना किया तो सनकी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के चेहरे पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में दुमका जैसी वारदात हुई है। यहां बात नहीं करने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला गुरुवार की रात अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान घोड़ासहन के विजयी गांव के दानिश आलम महिला के घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दे डाला। दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। इसी बीच महिला की नजदीकियां दानिश आलम से बढ़ने लगी थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और महिला ने दानिश से बातचीत करना बंद कर दिया।


तीन बच्चों की मां ने जब दानिश आलम से बातचीत करना बंद कर दिया तो आरोपी महिला के प्यार में पागल हो गया। दानिश लगातार महिला को बात करने का दबाव डाल रहा था लेकिन वह उससे बात करने को तैयार नहीं थी। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब महिला नहीं मानी तो आरोपी उसके घर पहुंचा और महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को धर दबोचा।


आनन-फानन में पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला के गंभीर हालत को देख उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।