ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : घूसखोर प्रधान लिपिक गिरफ्तार, 25 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगहा-1 प्रखंड के ICDS कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रूपए रिश

बिहार : घूसखोर प्रधान लिपिक गिरफ्तार, 25 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगहा-1 प्रखंड के ICDS कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गई।


जानकारी के मुताबिक प्रधान लिपिक शंभू नाथ पांडेय ने एक आंगनबाडी सेविका की सेवा स्थाई करने के एवज में डुमरिया गांव निवासी रजनीश कुमार गिरी से 25 हजार रूपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत रजनीश कुमार ने निगरानी से की थी।


आंगनबाड़ी सेविका के देवर रजनीश कुमार की सूचना पर निगरानी की टीम हरकत में आई। निगरानी विभाग ने जांच के बाद मामले को सही पाया। गुरुवार को पैसे देने की बात तय हुई थी। निर्धारित समय पर रजनीश पैसे लेकर आरोपी प्रधान लिपिक के पास पहुंचा था।


इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रूपए लेते रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी प्रधान लिपिक को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से ICDS कार्यालय में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता