ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप गांव के ही कु

बिहार: घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धराउत गांव की है।


मृतक की पहचान धराउत गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र कुमार की गांव के ही कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसे बुलाकर अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा किया है कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता