ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेहरमी से हत्या, शख्स का हाथ-पैर और सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

NAWADA: नवादा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले दो युवक के पैर और हाथ काट लिए और बाद में उसक

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेहरमी से हत्या, शख्स का हाथ-पैर और सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले दो युवक के पैर और हाथ काट लिए और बाद में उसके सिर को भी धड़ से अलग कर दिया। बदमाश युवक के हाथ पैर और सिर अपने साथ लेते गए। सोमवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बाड़ा गांवकी है।


मृतक की पहचान रामधनी रजक के 47 वर्षीय बेटे सुनील कुमार रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गांव के ही दो युवक रामधनी रजक के घर पहुंचे और उनके बेटे सुनील को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सुनील वापस लौटकर घर नहीं आया। सुनील के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला और सोमवार को उसका शव बधार में मिलने की खबर मिली।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और बाकी अंगों को तलाश कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।