ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

बिहार: घर से बुलाकार युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर मर्डर करने का आरोप

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है। किस कारण से दो

बिहार: घर से बुलाकार युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है। किस कारण से दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पातेपुर थाना के कंडोहिया चिमनी के पास की है।


मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी मनोज झा के 22 साल के बेटे शुभम कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब गांव में नए साल का जश्न चल रहा था। इसी बीच शुभम का एक दोस्त उसे घर बुलाकर अपने साथ ले गया। बात करते करते आरोपी लड़का शुभम को करीब एक किलोमीटर दूर चिमनी की तरफ ले गया और शुभम को गोली मारकर मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और नए साल का जश्न मातम में बदल गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण एक दोस्त अपने ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता