ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट काटा

NALANDA: नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने पहले तो एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और उससे भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। रविवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके म

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट काटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने पहले तो एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और उससे भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। रविवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना चेरो ओपी के हिराजित तीन मोहानी के पास की है।


मृतक क पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के विरजू मिल्की गांव निवासी दिनेश सिंह के बेटे अभिनव उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है, जो हरनौत में रहकर ड्राइविंग का काम करता था। मृतक के परिजनों की मानें तो किसी व्यक्ति ने अभिनव को फोन कर ब्लॉक के पास बुलाया था। फोन आने के बाद वह घर से निकला और लौटकर वापस नहीं आया।


रविवार की सुबह अभिनव का शव हिराजित तीन मोहानी के पास से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया था और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता