ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: घर से बुलाकर ठेकेदार की हत्या, जमीन खरीदने के लिए बेंगलुरु से आया था गांव

JAMUI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना जमुई से सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर

बिहार: घर से बुलाकर ठेकेदार की हत्या, जमीन खरीदने के लिए बेंगलुरु से आया था गांव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना जमुई से सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पांच दिन पहले ही ठेकेदार बेंगलुरु से अपने घर जमुई पहुंचा था। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव की है।


मृतक ठेकेदार की पहचान आचार्यडीह गांव निवासी 28 वर्षीय सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र बिल्डिंग निर्माण का ठेकेदार था और बेंगलुरु में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। पिछले 3 सालों से वह ठेकेदारी का काम कर रहा था। पांच दिन पहले ही वह बेंगलुरु से जमई अपने गांव आया था और जमीन खरीदने वाला था। इसी बीच किसी का फोन आया और वह थोड़ी देर में वापस आने की बात कह घर से निकल गया।


उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से ठेकेदार की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।