ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: घर से बुलाकर कारोबारी का मर्डर, जमीनी विवाद में बदमाशों ने मारी गोली

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने फोन कर उसे घर से बुलाया और घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने

बिहार: घर से बुलाकर कारोबारी का मर्डर, जमीनी विवाद में बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने फोन कर उसे घर से बुलाया और घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलीबारी की इस घटना में शख्स को चार गोलियां लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव की है।


मृतक की पहचान मेहनौर गांव निवासी नथुन यादव के बेटे संतोष यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि संतोष यादव गांव में ही रहकर पॉल्ट्री फार्म चलाता था। संतोष अपने घर में सो रहा था तभी बदमाशों ने उसे किसी बहाने से घर से बुलाया। जैसे ही संतोष पॉल्ट्री फार्म पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार गोलियां लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।


गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो संतोष का खून से लथपथ शव देखकर हैरान रह गए। ग्रामीणों द्वारा घटना का जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सदर डीएसपी शिबली नोमानी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।