ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

बिहार: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला, सुनसान जगह पर तीन बदमाशों ने किया गैंगरेप

BHAGALPUR: भागलपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन युवकों ने शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला को जबरन पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और उसके बाद त

बिहार: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला, सुनसान जगह पर तीन बदमाशों ने किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन युवकों ने शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला को जबरन पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला बुधवार की रात करीब 9 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में मौजूद गांव के ही तीन बदमाशों शिवनंदन यादव, दिलीप यादव और रोहित यादव ने उसे दबोच लिया और उठाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित महिला अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इससे पहले जब पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।