ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: घर से 1.5 लाख लेकर निकला था कारोबारी का बेटा, बीच रास्ते से बदमाशों ने कर लिया अगवा

SAHARSA: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां दुकान जाने के लिए घर से निकले कारोबारी क

बिहार: घर से 1.5 लाख लेकर निकला था कारोबारी का बेटा, बीच रास्ते से बदमाशों ने कर लिया अगवा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां दुकान जाने के लिए घर से निकले कारोबारी के बेटे को बदमाशों ने बीच रास्ते से अगवा कर लिया। कारोबारी का बेटा डेढ लाख रूपए लेकर घर से निकला था लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


जनकारी के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के पशुपालन कालोनी निवासी अरुण यादव का बेटा मिठ्ठु कुमार का घर से दुकान जाने के क्रम में शुक्रवार की दोपहर अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि शंकर चौक के पास अरुण यादव की किराना और पूजा सामग्री की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर अरुण यादव का बेटा मिठ्ठु कुमार डेढ़ लाख कैश लेकर घर से निकला था, लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। इसी बीच उसने फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मिट्ठु के मोबाइल की अंतिम लोकेशन सिमरीबख्तियारपुर के पास मिली है। पीड़ित परिजनों ने रिश्तेदारों पर ही मिट्ठु का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अगवा मिट्ठु को जल्द ही सकुशल बरामद कर लेने का भरोसा दिलाया है।