ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: घर में सो रही युवती के साथ रेप, जहर खिलाकर फरार हो गया था आरोपी, अस्पताल में मौत

BHAGALPUR: भागलपुर में रेप के बाद जहर खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे जहर खिला दिया। गंभीर हालत में युवती क

बिहार: घर में सो रही युवती के साथ रेप, जहर खिलाकर फरार हो गया था आरोपी, अस्पताल में मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में रेप के बाद जहर खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे जहर खिला दिया। गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते 21 नवंबर की रात आरोपी रौशन कुमार युवती के घर में घुस गया था। पहले ने आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और बाद में उसे जहर खिला दिया। जैसे ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। मृतक लड़की की मां ने बताया कि वारदात वाले दिन वह अपनी दोनों बेटियों के साथ सो रही थी। नींद खुलने पर एक बेटी गायब मिली। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। नीचे जाकर देखा दो आरोपी रौशन युवती के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था।


परिजनों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया। भागने से पहले आरोपी ने युवती को जहर खिला दिया था। थोड़ी देर बाद ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि स्थानीय थाना को जांच का निर्देश दिया गया है और पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।