ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले घर से भागकर किया था लव मैरिज

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने 6 साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। देर रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों न

बिहार: कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले घर से भागकर किया था लव मैरिज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने 6 साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। देर रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर महिला की जान ले ली और फरार हो गए। घटना भर्राही ओपी क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत नयानगर वार्ड एक की है।


मृतका की पहचान कॉलेज चौक निवासी मो. इस्लाम की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी नयानगर स्थित भाड़े के घर में अपने बेटे अमन कुमार के साथ सोई हुई थी। रात करीब दो बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने घर के दरवाजा को धक्का देकर तोड़ दिया और पूजा कुमारी के सीने में गोली दाग दी। इस दौरान बगल में सोए बच्चे के पैर में भी गोली लग गई। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल के लोग जब तक दौड़ कर आते तब अपराधी घर के पीछे होकर फरार हो गये।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे अमन कुमार ने बताया कि दो नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति मो. इस्लाम पहले से शादीशुदा था, बावजूद उसने दूसरी शादी की थी। इस्लाम की पहली पत्नी कॉलेज चौक वार्ड-07 स्थित उसके घर पर रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी मदनपुर पंचायत अंतर्गत नयानगर वार्ड एक में भाड़े के घर में रहती थी। मृतका पूजा कुमारी भी पहले से शादीशुदा थी।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका पूजा कुमारी का मायके कॉलेज चौक पर है। उसके घर के पास ही मो. इस्लाम टायर की दुकान करता था। इसी दौरान वह पूजा के संपर्क में आया और भागकर शादी कर लिया था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता