ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: घर में घुसकर रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या, कोर्ट के फैसले से पहले बदमाशों ने ली जान

KATIHAR: कटिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता ने करीब तीन साल पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके अश्लील वीडियो को स

बिहार: घर में घुसकर रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या, कोर्ट के फैसले से पहले बदमाशों ने ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता ने करीब तीन साल पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में होनी थी लेकिन इससे ठीक पहले आरोपी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, युवती ने 27 जुलाई 2021 को आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को इस केस की अंतिम सुनवाई थी। इस मामले में आरोपी फिलहाल बेल पर था। दो जुलाई को मामले में फैसला आना था लेकिन इससे पहले आरोपी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब तीन बजे सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया।


गोली की आवाज सुनकर परिजन जब लड़की के कमरे में पहुंचे तो उनकी बेटी तड़प रही थी और आरोपी अमोद कुमार मंडल अपने तीन साथियों के साथ पिस्टल लेकर खड़ा था। परिवार के लोगों के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी आमोद के बीच तीन साल से अफेयर चल रहा था और जब लड़की ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया और लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था और कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले आरोपी ने लड़की को मौत की नींद सुला दिया।