ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार : घर के पीछे महिला से गैंगरेप, चार युवकों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम; अब पुलिस ने किया ये काम

SHIVHAR : बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, बलात्कार की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से निकल कर

बिहार : घर के पीछे महिला से गैंगरेप, चार युवकों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम; अब पुलिस ने किया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHIVHAR : बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, बलात्कार की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला के साथ चार युवक ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए चार 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ चार युवक ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद नगर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया है की नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला घर के पीछे जंगल में शौच करने के लिए गयी थी। 


जहां जंगल में पहले से मौजूद चार युवक ने महिला को पकड़ कर बारी-बारी से गैंगरेप किया है। जब काफी देर तक महिला अपने घर पर नहीं पहुंची तो उसका पति खोजने के लिए बाहर निकल। पति ने जंगल में घटना को देख तुरंत नगर थाना पुलिस को फोन किया। जहां पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। नगर थाना अध्यक्ष ओर महिला दरोगा ने दो युवक युवक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया जहां पुलिस ने जंगल में कई किलोमीटर तक पीछा करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 


उधर, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम गगन पासवान, बिगु पासवान, लालू पासवान और विजय पासवान के रूप में हुई है। इन सभी को गिरफ्तार कर नगर थाना में कांड संख्या 283/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। जिसमें धारा- 341/342/343/376D के तहत सभी चारो आरोपी को जेल भेज दिया है।