ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सोए एक ठेला मिस्त्री की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वे काफी देर तक युवक के नहीं

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सोए एक ठेला मिस्त्री की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वे काफी देर तक युवक के नहीं उठने पर उसे जगाने के लिए पहुंचे। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत के दनौली गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवक की पहचान दनौली के वार्ड संख्या 4 निवासी बंगाली रजक के 30 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में की गयी हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक नीतीश कुमार बेगूसराय में ठेला मिस्त्री का काम करता था और कल होली पर गांव में ही था। होली खेलने के बाद रात में सोया था लेकिन आज सुबह देर तक नहीं उठा तब परिजनों उठाने गए तो उसे मृत देखा।


बदमाशों ने नीतीश कुमार की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव को वही छोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के द्वारा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात फिलहाल नहीं बताई है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि किस कारण से नीतीश की बदमाशों ने हत्या की है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता