ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ हैवानियत, पड़ोसी लड़के ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां एक तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। 12 साल के लड़के ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के ल

बिहार: घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ हैवानियत, पड़ोसी लड़के ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां एक तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। 12 साल के लड़के ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और लड़की को उठाकर अपने साथ ले गया। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित ईदगाह के पास ले जाकर आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची और उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए।


घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बच्ची सदर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को धर दबोचा और उसे अपने साथ ले गई। इस घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता