ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: गांव के बाहर कुएं में लटकता मिला युवक की शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां गांव के बाहर स्थित कुएं में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव कुएं में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने क

बिहार: गांव के बाहर कुएं में लटकता मिला युवक की शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां गांव के बाहर स्थित कुएं में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव कुएं में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। घटना थाना क्षेत्र के डीह रजौली गांव की है।


मृतक की पहचान डीह रजौली गांव निवासी अफजल अंसारी के बेटे आविद अंसारी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आविद मंगलवार की देर शाम से ही लापता हो गया था। देर रात तक जब आविद वापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई और उसकी तलाश शुरू की गई लेकिनक उसका कहीं पता नहीं चल सका। अगले दिन परिजन आविद को तलाश कर ही रहे थे कि गांव के बाहर कुएं में उसका शव मिलने की जानकारी परिजनों को मिली।


लापता युवक का कुएं से शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बदमाशों ने आविद की हत्या करने के बाद शव को कुएं में लटका दिया है।