ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: गाड़ी बैक करने के विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से है, जहां गाड़ी बैक करने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के मजूराही गांव की है। इस दौरान आरोपियों ने

बिहार: गाड़ी बैक करने के विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से है, जहां गाड़ी बैक करने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के मजूराही गांव की है। इस दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज नहीं होने से उसकी मौत हो गई।


मृतक शख्स की पहचान अरवल के बहादुरपुर गांव निवासी रणजीत सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रंणजीत सिंह बुधवार की देर रात मजूराही गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया था। तिलक समारोह में शामिल होकर जब घर जाने के लिए वह अपनी गाड़ी बैक करने लगा। इसी दौरान गाड़ी बैक करने को लेकर उसका किसी के विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर रणजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया। 


मृतक के परिजनों ने मजूराही गांव निवासी एक बी-एड कॉलेज संचालक पर लगाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी, बाद में जब हंगामा हुआ तब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता