ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: गबन के आरोपी पति-पत्नी बंगाल से गिरफ्तार, लोगों को लगाया था 1.62 करोड़ का चूना

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुलिस ने करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी पति-पत्नी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी करीब 1.62 करोड़ रुपए का चूना लगा

बिहार: गबन के आरोपी पति-पत्नी बंगाल से गिरफ्तार, लोगों को लगाया था 1.62 करोड़ का चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुलिस ने करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी पति-पत्नी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी करीब 1.62 करोड़ रुपए का चूना लगाकर पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के कंचरापारा से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उन्हे लेकर जमालपुर पहुंची है।


दरअसल, बंगाल के कचरा पाड़ा के रहने वाले पति-पत्नी स्नेह अहमद बारिश और रूही गजाला बारिश ने 10 साल पहले मुंगेर के जमालपुर समेत देश के विभिन्न जगहों पर अर्शदीप फाइनेंस कंपनी लिमिटेड और वारिस फाइनेंस इंटरनेशनल लिमिटेड के नाम पर चिटफंड कंपनी खोली थी। महज तीन साल में रकम को दोगुना करने का झांसा देकर उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपए जमा करा लिये। इसी बीच साल 2014 में अचानक कंपनी में ताला लटक गया और लोगों की गाढ़ी कमाई को लेकर दोनों पति-पत्नी फरार हो गए।


कंपनी के अचानक बंद होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने कंपनी के एजेंटों पर पैसों के लिए दबाव बनाया। परेशान एजेंटों ने 20 लोगों के खिलाफ जमालपुर थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और इस सिलसिले में कई एजेंटों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि कंपनी का व्यवस्थापक और डायरेक्टर पति-पत्नी पुलिस को चकमा देकर पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बंगाल से दोनों को धर दबोचा।