ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार: शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में जोरदार धमाका, हादसे में ननद-भाभी की गई जान, परिजनों में कोहराम

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शनिवार की देर रात एक शॉर्ट सर्किट से एक घर में रखा फ्रिज अचानक विस्फोट कर गया। इस हादस में भाभी और

बिहार: शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में जोरदार धमाका, हादसे में ननद-भाभी की गई जान, परिजनों में कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शनिवार की देर रात एक शॉर्ट सर्किट से एक घर में रखा फ्रिज अचानक विस्फोट कर गया। इस हादस में भाभी और ननद जिंदा जलकर खाक गईं। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव की है।


दरअसल, शनिवार की रात करीब एक बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जब तक कुछ समझ पाते ननद और भाभी दोनों की जान चली गई थी। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी माहौल है। जानकारी के अनुसार महज तीन महीने पहले ही रीता की शादी नीरज के साथ हुई थी। शादी के तीन महीने बीतने के साथ ही यह रीता इस दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार घर में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फ्रिज ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक महिला और एक लड़की की जान चली गई है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता