ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: फौजी के घर में चल रहा था शराब का बड़ा खेल, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब को जब्त किया है हालांक

बिहार: फौजी के घर में चल रहा था शराब का बड़ा खेल, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब को जब्त किया है हालांकि इस दौरान अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। शराब माफिया फौजी के घर को किराए पर लेकर उसमें शराब बेचते थे। पूर्णिया शहर के मधुबनी टीओपी अंतर्गत सिपाही टोला स्थित बक्सा घाट रोड बाईपास के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाईपास के पास एक घर में शराब रखकर बेचने का धंधा किया जा रहा है। उसके बाद मधुबनी टीओपी पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 39 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया। जिस घर में रखकर शराब बेची जा रही थी वह घर एक फौजी का है, जो घर को किराए पर देकर बाहर नौकरी करता है।


आसपास के लोगों ने बताया कि भाड़े के इस घर में पिछले एक महीने से एक युवक अपनी पत्नी के साथ रह रहा था हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले धंधेबाज घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा घर की तलाशी के दौरान घर के अंदर से अन्य कई संदिग्ध एवं आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता