ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: एक ही स्कूल की पांच छात्राएं लापता, छुट्टी होने पर निकलीं लेकिन घर नहीं पहुंचीं; अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन

NALANDA: नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही स्कूल की पांच छात्रा के लापता होने के बाद स्कूल प्रबंधन और लड़कियों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। तीन छात्रा शनिवार

बिहार: एक ही स्कूल की पांच छात्राएं लापता, छुट्टी होने पर निकलीं लेकिन घर नहीं पहुंचीं; अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही स्कूल की पांच छात्रा के लापता होने के बाद स्कूल प्रबंधन और लड़कियों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। तीन छात्रा शनिवार को लापता हो गई जबकि दो छात्रा रविवार को गायब हुई हैं। सभी 8वीं की छात्रा हैं। 


सभी छात्राएं स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए निकली थीं लेकिन घर नहीं पहुंची। लड़कियों के घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उन्हें संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। थक हारकर परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में ई रिक्शा चलाने वाले एक किशोर को गिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।


ई रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया है कि उसने तीन लड़कियों को स्कूल के करीब तीन किलोमीटर दूर छोड़ा था, जहां एक लड़का पहले से इंतजार कर रही था। किशोर ने बताया है कि तीनों छात्रा का बनारस जाने का प्लान था। वहीं दो अन्य छात्राएं घर से मंदिर जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पूरा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय लालबाग का है।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन स्कूल और थाने का चक्कर लगा रहे हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बच्चियों को बरामद कर लेने का भरोसा दिलाया है।