ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: दोस्तों के साथ समोसा खा रहा था 15 साल का लड़का, बदमाशों ने दुकान में घुसकर मार दी गोली

ARA: भोजपुर में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल लड़का होटल में समोसा खा रहा था। इसी दौरान बदमाश होटल में पहुंचे और उसके सा

बिहार: दोस्तों के साथ समोसा खा रहा था 15 साल का लड़का, बदमाशों ने दुकान में घुसकर मार दी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल लड़का होटल में समोसा खा रहा था। इसी दौरान बदमाश होटल में पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र स्थित कातर मोड़ के पास की है।


घायल किशोर की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत कातर गांव निवासी मनोज सोनी के 15 वर्षीय बेटे पवन सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन की गांव के ही एक लड़के से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। जब पवन अपने अन्य दोस्तों के साथ दुकान पर समोसा खा रहा था, तभी उसके दोस्त का पिता नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और पवन के साथ गाली गलौज करने लगा।


पवन ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल निकाली और पवन के ऊपर गोली दाग दी। गोली पवन के कमर में जाकर लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल पवन के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पीरो के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है, गोली अब भी उसकी कमर में फंसी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी पवन सोनी ने गांव के ही जयप्रकाश पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता