ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: दोस्तों के साथ मेला देखने निकला था दूध कारोबारी, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

KATIHAR: खबर कटिहार से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक काली पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी जान ले ली। ग्राम

बिहार: दोस्तों के साथ मेला देखने निकला था दूध कारोबारी, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक काली पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी जान ले ली। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से युवक की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के कटरिया काली मंदिर के पास की है।


मृतक की पहचान भागलपुर जिले के रंगरा निवासी बंटी यादव के रूप में हुई है। बंटी कटिहार में रहकर दूध का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात अपने दो दोस्तों के साथ काली पूजा का मेला देखने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। परिजनों की मानें तो बंटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किस कारण से उसकी हत्या की गई फिलहाल यह पहेली बनी हुई है।


उधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दूध कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलाग रही है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।