ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: अगवा डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप, सहयोगी नर्स और उसका पति निकला हत्यारा; घर बुलाकर मौत के घाट उतारा

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां पिछले 6 दिनों से अगवा आरएमपी डॉक्टर का शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। 26 वर्षीय युवक की

बिहार: अगवा डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप, सहयोगी नर्स और उसका पति निकला हत्यारा; घर बुलाकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां पिछले 6 दिनों से अगवा आरएमपी डॉक्टर का शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। 26 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप उसकी सहयोगी एएनएम पर लगा है। पुलिस ने मृतक का शव चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के लालगंज खंधा स्थित जलकुंभी से बरामद किया है।


दरअसल, बदमाशों ने बीते 11 दिसंबर की शाम अनवर हुसैन के 26 वर्षीय बेटे सद्दाम अंसारी को सिलाव थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया था। सद्दाम गांव में ही आरएमपी डॉक्टर का काम करता था। बताया जा रहा है कि सद्दाम बीते 11 दिसंबर की शाम जीएनएम की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और उसके बाद से वह लापता हो गया था। उसका मोबाइल भी आधे घंटे बाद ऑफ़ हो गया था। सद्दाम के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हारकर परिजन सिलाव थाना पहुंचे और सद्दाम की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी।


थाने में मामला दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने लापता आरएपी डॉक्टर सद्दाम की क्लीनिक में उसकी पार्टनर एएनएम सुनीता कुमारी और उसके पति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पहले तो सुनीता ने पुलिस को घूमाने की कोशिश की लेकर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सुनीता शादीशुदा थी और सिलाव अस्पताल में इंटर्नशीप करने के दौरान उसकी पहचान सद्दाम से हुई थी। पिछले पांच वर्षों से दोनों एकसाथ क्लीनिक चला रहे थे।


पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि बीते 11 दिसंबर को सद्दाम को घर बुलाकर उसकी हत्या करने का बाद शव को दूसरे जगह ले जाकर फेक दिया था। पुलिस ने आरोपी एएनएम और उसके पति को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को सद्दाम का शव बरामद कर लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सद्दाम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता