ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग से हड़कंप, पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में द

बिहार: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग से हड़कंप, पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है।


बताया जा रहा है कि अरविंद यादव और अनिल यादव का उनके गोतिया से पुराना विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष के लोग अचानक से उनके खेत में लगे पेड़ को काटने लगे। जब अरविंद यादव और अनिल यादव ने उन्हें रोका तो अभय यादव, पारस कुमार, राजा कुमार सहित अन्य ने अरविंद यादव की छाती पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और अनिल यादव के सिर पर लाठी से वार कर सिर फोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों की तरफ से फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है।


आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अरविंद यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि अनिल यादव का इलाज मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में ही चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता