ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार: जहरीली गैस में दम घुटने से दो लोगों की मौत, शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा हो गया है। दम घुटने से शटरिंग खोल रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ह

बिहार: जहरीली गैस में दम घुटने से दो लोगों की मौत, शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा हो गया है। दम घुटने से शटरिंग खोल रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।


घटना मीरगंज थाना के बड़कागाव कोल्ड स्टोरेज के समीप की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को निकालने में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।


बता दें कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं बावजूद इसको लेकर किसी तरह की सावधान नहीं बरती जा रही है। एक सप्ताह पहले भी गोपालगंज के ही मांझागढ़ में दो मजदूरी की मौत शटरिंग खोलने के दौरान हो गई थी।


इससे पहले बिहार के मोतिहारी में निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान दम घूटने से 4 मजदूरों की मौत कल हो गयी थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसे रोकने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।