ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: दिनदहाड़े SBI के सीएसपी से लाखों की लूट, विरोध करने पर महिला कर्मी को मारी गोली

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी केंद्र में लूटपाट के दौरान महिला कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गोली मारने के बाद बदमाश एसबीआई क

बिहार: दिनदहाड़े SBI के सीएसपी से लाखों की लूट, विरोध करने पर महिला कर्मी को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी केंद्र में लूटपाट के दौरान महिला कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गोली मारने के बाद बदमाश एसबीआई के सीएसपी केंद्र में रखे दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार को बिशनपुर गांव में स्थित एसबीआई के सीएसपी केंद्र में कामकाज चल रहा था, तभी बदमाश फिल्मी स्टाइल में सीएसपी केंद्र में घुसे और पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और लूटपाट की कोशिश करने लगे। सीएसपी केंद्र में मौजूद महिला कर्मी शबनम खातून ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी।


इसके बाद बदमाश सीएसपी केंद्र में रखे दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।