ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले गए बदमाश

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां अपराधियों ने फाइ

बिहार: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक बाबा स्थान के पास की है।


दरअसल, लूट की घटना उस वक्त हुई जब निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी समूह की मीटिंग में शामिल होने के लिए मक्खाचक बाबा स्थान पहुंचे थे। इस बैठक में शामिल होने के लिए कंरनी के एसएम बिट्टू कुमार भी मक्खाचक बाबा स्थान पहंचे थे। उनके पास तीन मीटिंग के कलेक्शन का 1.5 लाख रूपया था, तभी तीन नकाबपोश अपराधी वहां आ धमके और पिस्टल की नोंक पर उनसे रुपयों से भरा बैग छिनकर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ चंदन कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी सह बखरी थानाध्यक्ष चांदनी सुमन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। एसडीपीओ ने वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता