ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे डेड बॉडी मिलने से सनसनी

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन अपराध की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने

बिहार: धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे डेड बॉडी मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन अपराध की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सड़क किनारे खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीण द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कांटी थाना की पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले पर कांटी थानेदार सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा एक डेड बॉडी होने की सूचना दी गई थी। युवक की पहचान नहीं हुई है लेकिन प्रथम दृश्यता लग रहा है की धारदार हथियार से किसी ने उसकी हत्या की है। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है, जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता