ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: धान काटने गई गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अपराधियों ने धान काटने गई एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना घैलाढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर की है। बुधवार को महिला का शव

बिहार: धान काटने गई गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अपराधियों ने धान काटने गई एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना घैलाढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर की है। बुधवार को महिला का शव धान के खेत से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान कमलपुर गांव निवासी चंदन मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सरस्वती देवी अपने पति चंदन मंडल के साथ धान काटने के लिए खेतों की तरफ गई थी। करीब 10 बजे चंदन मंडल खाने खाने के लिए घर वापस आ गया और अपनी बेटी को मां के लिए पाने ले जाने की बात कही। मृतक सरस्वती देवी की बेटी पानी लेकर खेत में पहुंची लेकिन वह नहीं मिली। 


सरस्वती देवी के खेत से गायब होने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच लोगों ने धान के खेत में सरस्वती देवी का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतका के पिता ने सरस्वती के पति चंदन मंडल पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता