1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 1:12:59 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के डीजीपी ने एक बार से अपराधियों को चेताया है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एफबी लाइव करके अपराधियों के चेतावनी देता हुए है कहा कि गुंडा रजिस्टर खुल गया है. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अपराधी यह जान लें कि एक बार गुंडा रजिस्टर में नाम चढ़ गया तो लाइफ खराब हो जाएगी. https://youtu.be/t9DXl6XaJSo डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बकरीद और आने वाले पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. साथ ही डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने यह भी कहा कि किसी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करना है हमारी पुलिस हर जगह मौजदू है. वर्दी में भी और बिना वर्दी में भी. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस महकमे के लोगों को भी मुस्तैद रहने का आदेश दिया है. डीजीपी ने एक बार फिर पुलिस वालों से लोगों से सलीके से पेश आने को कहा है.